कमरूद्दीन नगर गांव में रीबन काटकर महर्षि कश्यप जयंती का उद्घाटन करते भाजपा नेता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कमरूद्दीन नगर गांव में कश्यप समाज के लोगों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से महर्षि जयंती मनाई। इस मौके पर आयोजित शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शोभायात्रा के दौरान भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के नारे गूंजे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कमरूद्दीन नगर में मंगलवार को महर्षि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ठा. रामनाथ सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। ढ़ोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा के दौरान कश्यप समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा की। इस मौके पर भाजपा नेता कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सृष्टि के सृजनकर्ता कहे जाते हैं। उन्होंने देश और धर्म को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। शोभायात्रा के दौरान कश्यप समाज के युवाओं ने भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के नारे लगाए। इस मौके पर आशीष बड़कता, राजपाल, बिट्टू कश्यप, संजीव कश्यप, गुड्डू कश्यप, महिपाल कश्यप, वेदू कश्यप, श्याम कुमार व मनोज कुमार आदि सहित कश्यप समाज के दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
कमरूद्दीन नगर गांव में महर्षि कश्यप जयंती शोभायात्रा में मौजूद भाजपा नेता व कश्यप समाज के लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR