फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: किसानों के स्वागत को दुल्हन की तरह सजाई जा रही सिसौली, 383 दिन बाद ऐतिहासिक घर वापसी

Tue, 14 Dec 2021 10:58 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

सिसौली में मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया गया। किसान आंदोलन की जीत के जश्न की तैयारियों पर चर्चा की गई। किसान भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
विज्ञापन
किसानों की तैयारी में स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल से ज्यादा समय तक चले आंदोलन के बाद गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की वापसी पर स्वागत के लिए मुजफ्फरनगर के सिसौली के किसान भवन की भव्य सजावट की जा रही है। यहां लड्डू बनने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


सिसौली में मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया गया। किसान आंदोलन की जीत के जश्न की तैयारियों पर चर्चा की गई। किसान भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सजावट हो भी क्यों नहीं, 383 दिन बाद राकेश टिकैत सहित किसान घर वापसी जो कर रहे है। किसान इस अवसर को ऐतिहासिक बनाना चाहते है। इसके लिए सर्वखाप मुख्यालय सौरम व भाकियू मुख्यालय सिसौली में बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है।

कल हवन के बाद नौ बजे राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से प्रस्थान कर मोदीनगर, मेरठ, दौराला टोल प्लाजा, मंसूरपुर होते हुए सौरम व सिसौली पहुचेंगे। गाजीपुर से सिसौली तक सैकड़ों जगह स्वागत व भंडारे/लंगर की तैयारी पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें