फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फुटबॉल टूर्नामेंट में श्रीराम कॉलेज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट में श्रीराम कॉलेज का दबदबा रहा। कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


शहर के श्रीराम कॉलेज में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन सहारनपुर, एसडी कॉलेज आफ कामर्स और एसडी (पीजी) कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा और शारीरिक शिक्षक सत्यकाम तोमर, विवि के प्रतिनिधि डॉ. सहदेव मान, डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. अशोक कुमार ने शुभारंभ किया। विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीराम कॉलेज और गोचर महाविद्यालनय के बीच खेला गया, जिसमें श्रीराम कॉलेज की 7-0 के अंतर से जीत हुई। दूसरा मुकाबला एसडी (पीजी) कॉलेज और एसडी कॉमर्स के बीच हुआ, जिसमें एसडी (पीजी) 6-0 के अंतर से विजयी रहा। तीसरा मुकाबला गोचर महाविद्यालय और एसडी कामर्स के बीच हुआ, जिसमें एसडी कामर्स 2-1 से विजयी रहा। चौथा व निर्णायक मुकाबला श्रीराम कॉलेज और एसडी (पीजी) के बीच हुआ, जिसमें श्रीराम कॉलेज ने 6-0 से विजयी हासिल की। ऐसे में श्रीराम कॉलेज ने प्रथम, एसडी पीजी ने द्वितीय और एसडी कामर्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चयनित खिलाड़ी विवि की टीम का नेतृत्व करते हुए जीएनए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में नोर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर प्रवक्ता भूपेन्द्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशांत तरूण और विश्वदीप कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें