शुकतीर्थ ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला में दुकान सजाते दुकानदार ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में लगने वाले प्रसिद्ध ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले में दुकानदार मेले के बाजार में दुकानें सजाने में लगे हुए गए है। मुख्य रास्तों पर बेरिकेडिंग की गई। मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है।
मेले का उद्घाटन मंगलवार शाम को गंगा पूजन आरती के साथ होगा। जिला पंचायत के द्वारा सात से 10 जून तक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में प्रसिद्ध ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा, जबकि मुख्य स्नान नौ जून गुरुवार को होगा। मेले के मुख्य बाजार में दुकानदार अपनी दुकानें सजाने में लगे है। गंगा घाट पर साफ सफाई की जा रही है। भोकरहेडी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा नगरी के रास्तों की साफ सफाई की जा रही है। गंगा घाट पर बेरिकेडिंग की गई है, विद्युत व्यवस्था के लिए अस्थायी लाइट लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गंगा घाट पर मचान बनाया गया है।
मेले के आयोजन में अपर मुख्य अधिकारी जीतेंद्र कुमार , अभियंता पवन गोयल, अवर अभियंता कौशल वीर आदि लगे हुए है। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री डा. महकार सिंह ने बताया कि मेला का उद्घाटन विधिवत रूप से मंगलवार शाम को मुख्य अतिथि डा. वीरपाल निर्वाल के द्वारा गंगा पूजन आरती के साथ किया जायेगा। मेले में भारी पुलिस बल लगाया गया है।