मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई 15वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाजों ने प्रतिभा दिखाई। महिला वर्ग की स्पोर्ट्स पिस्टल कैटेगरी में गाजियाबाद की सबा 239 का स्कोर कर अपने वर्ग में सबसे ऊपर रही। मंगलवार को प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वर्ग में मुजफ्फरनगर के उज्जवल पाल ने 381 स्कोर कर सबको प्रभावित किया।
डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन और बालियान शूटिंग रेंज के तत्वावधान में खेली जा रही प्रतियोगिता में सोमवार को दमदार मुकाबले हुए। महिला वर्ग की जूनियर स्पोर्ट्स पिस्टल में गाजियाबाद की नैना त्यागी ने 265, नेहा ने 235, अमरोहा की कनु सिंह ने 231 स्कोर कर बढ़त बनाई।
पुरुष वर्ग में बागपत के रोहन मलिक व इशान खान ने 279 का स्कोर किया। बागपत के ही वरुण दीक्षित 278 के स्कोर पर रहे। तीनों खिलाड़ियों के बीच शानदार खेल हुआ। फ्री पिस्टल में बागपत के सहदेव ने 266, मुरादाबाद के तंजीत ने 249 और सहारनपुर के अजीम ने 247 स्कोर किया। जूनियर वर्ग में शामली के प्रियांशु तोमर ने 256, गौतमबुद्धनगर के राहुल ने 243 और बिजनौर के हर्षित ने 239 स्कोर किया। पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल में अलीगढ़ के सलमान कैसर ने 482, बागपत के दयाल सिंह ने 383 और गाजियाबाद के विपुल चौधरी ने 379 का स्कोर किया। महिला वर्ग में बिजनौर की श्वेता चौधरी ने 368, अंशु पांडेय ने 366 और बुलंदशहर की वर्षा रानी ने 362 का स्कोर किया।
शामली के रवि ने भी बनाई बढ़त
बागपत के केतन चौधरी ने 378 और शामली के रवि ने 375 स्कोर किया। महिला वर्ग में मेरठ की शौर्या सिंह ने 381 स्कोर किया।
10 मीटर राइफल में सहारनपुर का दबदबा
पुरुष वर्ग की 10 मीटर राइफल प्रतियोगिता में सहारनपुर का दबदबा रहा। अभिनव चौहान ने 583, हर्ष शौर्य ने 590 और आकाश कुमार ने 588 स्कोर किया। 10 मीटर राइफल यूथ में मुजफ्फरनगर के शांतनु सिंह ने 586 स्कोर किया।
इनका रहा सहयोग
कोच मनीष बालियान ने बताया कि यूपी स्टेट राइफल क्लब के जनरल सेक्रेटरी जीएस सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी सतेंद्र कुमार, दीपक बालियान का सहयोग रहा।
मुजफ्फरनगर : प्री-यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में 0.22 बोर राइफल से निशाने लगाते निशानेबाज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्पोर्ट्स स्टेडियम की शूटिंग रेंज में बैठे दर्शक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR