फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से दिखाई दीं शिवालिक की पहाड़ियां

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बारिश बाद दिखाई दिए पहाड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर से दिखाई दीं शिवालिक की पहाड़ियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू में वायु प्रदूषण कम हो गया है, जिससे बृहस्पतिवार को बारिश रुकने के बाद यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर हरिद्वार में स्थित शिवालिक श्रंखला की पहाड़ियां दिखाई दीं। लोगों ने अपने मकानों की छतों पर चढ़ कर इस नजारे को देखा। गत वर्ष भी लॉकडाउन में वायु प्रदूषण में काफी सुधार होने पर यहां से हरिद्वार की पहाड़ियां दिखाई दी थीं।
कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं। जिले में वायु प्रदूषण कम हो रहा है। लोगों को प्रदूषण से राहत मिल रही है। दो दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। इस बारिश में भी वायु प्रदूषण धुल गया। हालांकि कई दिन से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 125 से 150 के बीच चल रहा था। बृहस्पतिवार को बारिश थमी तो एक्यूआई घट कर अब तक का सबसे अच्छा 48 हो गया। जो सबसे अच्छा माना जाता है। जबकि गत वर्ष एयर क्वालिटी इंडेक्स 54 तक आ गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 48 होने पर आसमान से वायु प्रदूषण खत्म हो गया। जिस कारण शाम को लोगों को यहां से 80 किलोमीटर दूर हरिद्वार में शिवालिक की पहाड़ियां नजर आने लगीं। नागरिकों ने अपने मकानों की छत से शिवालिक की पहाड़ियों का मनमोहक नजारा कैमरों में कैद किया। मोबाइल से इस नजारे की वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 48 दर्ज किया गया, जो बहुत अच्छा है, इसलिए शिवालिक की पहाड़ियां भी दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें