बुढ़ाना में प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते विधायक व अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाबा केदारनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय
मुजफ्फरनगर। केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जिले के प्रमुख शिवालयों में इस अवसर पर कार्यक्रम हुए। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजन, कीर्तन ,संगीत व रामायण आदि प्रस्तुत हुए।
पांचों शिवालयों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में केदारनाथ का लाइव प्रसारण हुआ और जलाभिषेक हुआ। पूजा-अर्चना की रुद्राभिषेक किया गया। जनपद के शिव मंदिर शेरनगर के महादेव मंदिर एतिहासिक है, यहां पर श्रावण मास के माह में बहुत ही दूर दराज से श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए आते हैं। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल रहे। कहा कि वर्तमान सरकार हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जिससे आम जनमानस को लाभ मिल रहा है और अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाए जाने, त्योहारों के प्रति आस्था अत्यधिक बढ़ रही है। प्रदेश में दीपावली का दीप उत्सव बहुत ही दिव्यता के साथ मनाया गया।