फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद का कारण बने शिलापट्ट को पुलिस ने उतरवाया

विज्ञापन
पुरकाजी थाने के गेट से विवाद का कारण बने पत्थर को उतारते राज मिस्त्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुरकाजी। विवाद का कारण बने थाने के गेट पर लगाए गए शिला पट्ट को पुलिस ने उतरवा दिया है। पत्थर हटवा कर पुलिस ने वहां पर टाईल्स लगा दी है। इस पत्थर को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद ऊटवाल भी पुलिस से नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन

पुरकाजी थाने के मुख्य द्वार का निर्माण कस्बे के भाजपा नेताओं एवं कुछ प्रमुख लोगों ने कराया है। करीब डेढ़ दर्जन लोगों के सहयोग से थाने का गेट बना है। विधायक प्रमोद ऊटवाल को इसका उद्घाटन करना था। मगर इस गेट के शिलान्यास पत्थर पर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम के नीचे भाजपा विधायक प्रमोद ऊटवाल का नाम लिखा था, जिस का कारण विधायक नाराज हो गए और उद्घाटन करने से भी इंकार कर दिया। जिस कारण रविवार को सीओ सदर कुलदीप सिंह ने इस गेट का उद्घाटन कर दिया। बात विधायक तक पहुंची तो उन्होंने एसएसपी के नीचे अपना नाम लिखे जाने पर इस प्रोटोकॉल के खिलाफ बताया और नाम हटवाने की बात कही। पुलिस ने दो दिन पहले विधायक के नाम के बिना दूसरा पत्थर यहां लगवा दिया। पत्थर को लेकर कस्बे में चल रही राजनीति के बारे में एसएसपी ने इंस्पेक्टर से जानकारी ली। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने दूसरा पत्थर भी वहां से हटवा दिया तथा हटाए गए स्थान पर उसी रंग की टाइल्स लगवा दीं। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है फिलहाल पत्थर हटवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें