फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तरक्की से मुस्लिम समाज की उन्नति : कल्वे जव्वाद

Sat, 06 Apr 2019 12:47 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मोरना के गांव ककरौली में मजलिस को खिताब फरमाते हुए शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद ने कहा कि हिंदुस्तान हमारा वतन है। इसकी तरक्की हमारी तरक्की है। देश की तरक्की से मुस्लिम समाज की उन्नति होगी, उन्नति से अधिकार मिलता है। शिक्षा के लिए मुसलमानों को आगे आना चाहिए। सरकार भी गरीब, यतीम बच्चों को शिक्षा के लिए मदद करें, ताकि बच्चे गलत राह पर न जाएं। सच्चा मुसलमान कभी आतंकवादी नहीं होता, वह तो  इंसानियत का मददगार होता है।

इमाम बारगाह कोटी पर आयोजित मजलिस में कल्वे जव्वाद ने कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा का इंतजाम सरकार को करना चाहिए। शिक्षा के लिए लड़कियों को बराबर का हक दें। कश्मीर में सरकार का जनता पर दबाव नहीं होना चाहिए, जिससे आम जनता का नुकसान होता है। दबाव तो बड़े लीडरान पर होना चाहिए। जनता पर दबाव होने से फिरकापरस्त ताकतें युवाओं को गलत कामों में इस्तेमाल करते हैं। बाहरी मुल्कों में आतंकवादी होते हैं, वो उनका अपना मामला है।
विज्ञापन


भारत अपना वतन है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक मुसलमान अपनी जान से भी ज्यादा हिफाजत करना जानता है। बड़ी पार्टियों के छोटे लोग नफरत की राजनीति करते हैं, ये गलत है। सरकार के बड़े लोगों को इन्हें रोकना चाहिए, ताकि देश में अमन चैन कायम रहे। जनता समझदार है उसको कुछ बताने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


अपने वोट के हक का इस्तेमाल करें, एक-एक बूंद से दरिया बनता है। जो भी करें इंसानियत की भलाई के लिए करें। मजलिस के दौरान मोहम्मद कासिम ने कसीदा पढ़ा। इस मौके पर शरबत अब्बास, डा. पम्मू, बाबर जैदी, मजादिर हुसैन, जावेद रजा, इप्तखार हुसैन, नदीम अब्बास, शराफत, एडवोकेट फूल मियां, हसन रजा आदि ने मजलिस के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें