शामली में चोरी के एक मामले में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे झिंझाना निवासी सभासद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया।
कोतवाली पुलिस ने वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान में झिंझाना के मोहल्ला शाह घासी दरवाजा मोहल्ले के रहने वाले वार्ड 10 के सभासद जिशान को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि जिशान चोरी के मामले में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहा था। इसके अलावा पुलिस ने शमीम निवासी खेड़ी करमू, राशिद निवासी मंडावर, महताब निवासी मोहल्ला आलकला कैराना, तिलक व श्याम सिंह निवासी मोहल्ला आर्यनगर जलालाबाद, गुलजार व आजाद निवासी भैंसानी इस्लामपुर और प्रवेंद्र निवासी गांव सालाखेड़ी को न्यायालय से वारंट जारी होने पर गिरफ्तार किया गया।