फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मनोज कुमार मार्ग की बदहाली पर बिफरे ग्रामीण

Wed, 30 Jan 2019 11:34 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहीद मनोज कुमार मार्ग की बदहाली के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोपा में शहीद मनोज कुमार मार्ग की बदहाली को लेकर कई गांवों के ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने गांव माजरा के निकट जाम लगाकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे डाली। अगले एक सप्ताह में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर भोपा गंगनहर पुल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


भोपा गंगनहर पुल से गांव बेहडा थ्रू, नंहेड़ी, महमूदपुर माजरा, धीराहेड़ी, निरगाजनी व बसेडा से पुरकाजी तक के कई गांवों को जोड़ने वाला शहीद मनोज कुमार मार्ग सालों से खस्ताहाल है। क्षतिग्रस्त हो चुके शहीद मार्ग पर बसों की आवाजाही काफी पहले ही बंद हो चुकी है, जबकि यातायात के अन्य साधन भी आठ किलोमीटर लंबे मार्ग से जाते हैं। इसके चलते शहीद मनोज कुमार मार्ग के अपने गांव निरगाजी, बेहडा थ्रू व महमूदपुर माजरा के ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

कई बार शासन-प्रशासन से मार्ग निर्माण की मांग के बावजूद कोई कदम नहीं उठाए जाने के चलते बुधवार को ग्रामीणों ने माजरा गांव के निकट जाम लगाकर शासन-प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी। इसके साथ ही अगले एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं होने पर भोपा गंगनहर पुल पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


वहीं, आगामी दो फरवरी को गजरौला में होने वाली जनसभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी इसकी शिकायत करने की बात कही। जाम की सूचना पर भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। धीराहेडी व माजरा के प्रधान सुक्रमपाल, चौधरी हरपाल सिंह, संजीव कुमार, नवबहार शर्मा, आशीष कुमार, प्रदीप निर्वाल, डॉली, सावित्री, सुखबीरी, उर्मिला व मांगेराम आदि मौजूद रहे।

क्षतिग्रस्त मार्ग पर कई से हो चुकी लूटपाट
भोपा। शहीद मनोज कुमार मार्ग पर जाम के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि क्षतिग्रस्त शहीद मार्ग पर लुटेरे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बताया कि अब तक सावित्री, प्रतिमा, इंदू व भोली से मारपीट कर कुंडल व नकदी और नीटू व राजपाल से मोबाइल-नकदी लूट ली गई थी। लुटेरों के खौफ से छात्राओं ने भी इस मार्ग से स्कूल जाना बंद कर दिया है।
 
कुंभ के चलते गंगनहर का पानी हुआ कम
भोपा। प्रयागराज कुंभ के चलते गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से गंगनहर में आने वाले पानी में 60 प्रतिशत तक की कमी की जा चुकी है। रजबहों के मोहंड गंगनहर के पानी से ऊपर हो जाने से उनमें भी पानी बेहद कम हो गया है। माइनरों में भी पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है।

सिंचाई विभाग के जिलेदार विश्वनाथ गोयल व जेई अशरफ अली ने बताया कि गंगनहर की क्षमता के हिसाब से इसमें दस हजार से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है, लेकिन कुंभ के चलते हरिद्वार डैम से केवल चार हजार क्यूसेक ही पानी छोड़ा जा रहा है। बेलड़ा सिंचाई विभाग के पास स्थित पंसाली पर बुधवार दोपहर तो मात्र 3,292 क्यूसेक ही पानी नोट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें