गरीबों को वितरित किए वस्त्र
मोरना। गांव ककरौली में सद्भावना समिति के तत्वाधान में गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मौलाना सालिम ने कहा कि धनवान लोगों के धन में गरीबों का हिस्सा होता है। जब तक उस धन में से गरीबों को हिस्सा नहीं दिया जाता, तब तक वह धन शुद्ध नहीं हो पोता। ककरौली के नसीम नगर कॉलोनी मेें हाजी शाह आलम के आवास पर सर्दी के बचाव को लेकर वस्त्र वितरण किए गए। इस मौके पर समाजसेवी मोहम्मद शहनवाज, हाजी अबूल कासिम, मोलाना अखलाक, ताहिर, फूल मियां एडवोकेट, पीरु, मोहम्मद इरफान, अहसान, मोलाना मुस्तफा, आरिफ आदि रहे।