फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: भाजपा के लिए शाह और गठबंधन के लिए आए अखिलेश-जयंत ने झोंकी पूरी ताकत

Fri, 04 Feb 2022 11:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक रखी है। जहां अमित शाह और सीएम योगी भाजपा के लिए जगह-जगह जनसंपर्क कर रहे हैं तो वहीं गठबंधन के लिए अखिलेश-जयंत ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी रण में कामयाबी हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व का एक बार चुनावी दौरा हो चुका है। पांच फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारी है।

विज्ञापन


भाजपा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। शहर के भगत सिंह रोड पर उन्होंने पर्चे बांटे। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, बबीता फोगाट, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य नेता जिले में प्रचार अभियान में तेजी ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-रालोद गठबंधन का प्रचार भी जोर पकड़ रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता के जरिए मतदाताओं को संदेश देने की कोशिश की है। जल्द ही दोनों के रोड शो की भी संभावना बन रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया है। बसपा और कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई स्टार प्रचार नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत के रोड शो का मामला: गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें