फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर - सीवर की सफाई मशीनों से ही कराएं : मकवाना

Thu, 11 Jan 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा - सफाई कर्मचारियों का वेतन हर माह की पांच तारीख तक जारी हो जाना चाहिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की सेंट्रल मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि सीवर की सफाई मशीनों से कराई जाए इनमें कर्मचारियों को न उतारें। सफाई कर्मचारियों का वेतन हर माह की पांच तारीख तक जारी हो जाना चाहिए।
विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में मकवाना ने कहा कि जनपद में चिह्नित स्वच्छकारों के पुनर्वास के लिए कैंप के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराएं। स्वच्छकारों और उनके आश्रितों को सभी विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं में वरीयता प्रदान करने को निर्देशित किया। सदस्य ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को सभी ठेके के कर्मचारियों को हर माह की पांच तारीख तक वेतन भुगतान कराने को निर्देशित किया। साथ ही किसी भी सीवर की सफाई मशीनों द्वारा कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में एमएस एक्ट-2013 का उल्लंघन न हो। मनोज सौदाई आदि ने सफाईकर्मियों की समस्याएं रखीं। बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिह, उपजिलाधिकारी सदर परमानंद झा, समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, समस्त निकायों के ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें