फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
खतौली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा भारत के महान क्रांतिकारी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा के प्रतिष्ठान पर किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान क्रांतिकारी एवं महान शिक्षाविद थे। डॉक्टर मुखर्जी राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रतीक थे। एक ही देश में दो झंडे और दो निशान भी उनको स्वीकार नहीं थे। 23 जून 1953 को जेल में रहस्यमय ढंग से उनकी मृत्यु हो गई। गोष्ठी के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन ने की तथा संचालन नगर महामंत्री राकेश प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन, पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा, नगर महामंत्री राकेश प्रजापति, नगर महामंत्री मोहित जैन, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, उमेश कुमार पूर्व सभासद, सुंदर धारीवाल, रवि ग्रोवर, आदेश मोतला, मनोज सैनी, सभासद राजू उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, गुरुदत्त अरोरा सभासद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें