फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के गांव मुकंदपुर निवासी व्यक्ति की दूसरी कोरोना जांच भी नेगेटिव आई है। उसे 18 मई को प्राइवेट लैब पर हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बघरा ब्लाक के ग्राम मुकंदपुर निवासी एक दुकानदार को 18 मई को कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई थी। उसे एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराना था, इससे पहले उसकी कोरोना की जांच हुई। जांच प्राइवेट लैब पर कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई जांच में उसकी दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि मुकंदपुर निवासी व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उधर, सोमवार को कुल 11 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, ये सभी नेगेटिव हैं। जिले में अब कोरोना के 21 एक्टिव केस रहे है, जबकि 25 लोग कारोना को मात देकर स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहराबाग का क्षेत्र बना हॉटस्पॉट, किया गया सील
मुजफ्फरनगर। 83 वर्षीया महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गहराबाग के पीछे का क्षेत्र हॉटस्पॉट बन गया है, जो महिला संक्रमित मिली है, शुरुआत में उसे रामपुरम का निवासी बताया जा रहा था, लेकिन यह क्षेत्र वहां से काफी दूर है। गहराबाग के पीछे की ओर महिला का घर होने के कारण इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर सील किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें