फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटों का बंटवारा भाजपा-रालोद का मामला, बयानबाजी से बचें इकरा : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा भाजपा-रालोद का आपसी मामला है। कैराना की सांसद इकरा हसन को बेवजह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय पर नगर पंचायत के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंत्री ने कहा कि भाजपा के नौ वर्षों के कार्यकाल में पुरकाजी नगर पंचायत में 45 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। लोगों के मकान, सड़क, जल विकास और विद्युत पोल शामिल हैं। मंत्री ने जोर दिया कि विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया गया।
उन्होंने कैराना सांसद इकरा हसन के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा कि रालोद को भाजपा गठबंधन में 50 सीटें मिलने की बात कहना अनुचित है। उन्होंने इसे रालोद और भाजपा का अंदरूनी मामला बताते हुए इकरा हसन को ऐसे बयानों से दूर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने संजय धीमान, वीर सिंह बावरा और रजत गोयल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर ईओ मनीष वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. संदीप वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पवार, विपिन गोयल, बशारत खान, सचिन गोयल, आजम खान और धीर सिंह गुर्जर उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधान मेघराज और संचालन भानु शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें