फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिजली की आंख-मिचौली से एसई को लगा निलंबन का करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बार-बार ब्रेकडाउन और उसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में देरी अधीक्षण अभियंता द्वितीय विनोद अवस्थी पर भारी पड़ गई। समीक्षा के दौरान ऊर्जा निगम अध्यक्ष की ओर से उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। वहीं, मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण भी गाजियाबाद किया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम अध्यक्ष आशीष गोयल की ओर से शनिवार को नोएडा में समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान प्रदेश भर के ऊर्जा निगम अधिकारी मौजूद रहे। निगम अध्यक्ष की ओर से प्रत्येक जनपद के मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं के साथ आपूर्ति की समीक्षा की गई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता द्वितीय से उन्होंने क्षेत्र में होने वाले ब्रेकडाउन और उन्हें ठीक कर आपूर्ति बहाल करने में लगे समय के बारे में कई सवाल किए गए।
सवालों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर नाराज निगम अध्यक्ष ने उन्हें मीटिंग के दौरान ही निलंबन का आदेश सुना दिया। मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि सवालों का जवाब न दे पाने के कारण ही निलंबन किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से उनका भी स्थानांतरण गाजियाबाद किया गया है, जो निगम की सामान्य प्रक्रिया के तहत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें