जानसठ के गांव खेड़ा चौंगावा में चुनाव संबंधित बैठक लेते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : KHATAULI
एसडीएम ने आचार संहिता का पाठ पढ़ाया
मुजफ्फरनगर, जानसठ। उप जिलाधिकारी जानसठ जेनेंद्र कुमार और सीओ शकील अहमद ने कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी को साथ लेकर क्षेत्र के गांव खेड़ा चौगांवा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों से वार्ता कर आचार संहिता का पाठ पढ़ाया।
सोमवार को दोनों अधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी को साथ लेकर क्षेत्र के गांव खेड़ा चौगांवा में जाकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों का जायजा लिया। वहीं, बिजली, पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया और मतदान कर्मियों के लिए ठहरने की व्यवस्था जैसे बिजली, पानी और कमरे आदि को भी परखा। इसके अलावा मतपेटी के रखरखाव और फोर्स के इंतजाम की भी जांच की। एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों से वार्ता कर आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हर हाल में सकुशल संपन्न कराए जाएंगे।