फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को निरीक्षण में पांच बीएलओ अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
देवबंद में निरीक्षण दौरान बीएलओ से कार्यों की जानकारी लेते एसडीएम दीपक कुमार - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में शनिवार को एसडीएम को निरीक्षण दौरान पांच स्थानों पर बीएलओ अनुपस्थित मिले। जिस पर एसडीएम ने पांच अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए संस्तुति की है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 1 नवंबर से आरंभ हुआ निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। इसी कड़ी में शनिवार को विशेष शिविरों का आयोजन कर मतदाताओं सूचियों में संशोधन का काम किया गया, साथ ही 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की वोट बनाने का काम भी बीएलओ द्वारा किया गया। बूथों पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के लिए एसडीएम ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। केेएल जनता इंटर कॉलेज में बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता नितिन गुप्ता व वैभव अग्रवाल आदि ने एसडीएम दीपक कुमार को वोट बनवाने में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। इस बाबत एसडीएम ने बूथ पर तैनात बीएलओ समेत अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि जनता इंटर कॉलेज, सहकारी गन्ना विकास समिति, रेलवे रोड स्थित शिशु मंदिर स्कूल, खंड विकास कार्यालय, कासिमपुरा और खजूरी में निरीक्षण दौरान बीएलओ उपस्थित मिले। जबकि पांच स्थानों पर बीएलओ अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ विभागीय निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें