फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को सफाईकर्मी नहीं मिले, नाराजगी जताई

विज्ञापन
1-खतौली में वार्ड में सफाई व्यवस्था के लेकर निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। उपजिलाधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने नगर के वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान किसी भी वार्ड में कोई सफाईकर्मी काम करते हुए नहीं मिला। सफाई व्यवस्था नहीं होने को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इस संबंध में डीएम को लिखकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह एसडीएम ने सफाई व्यवस्था को देखने के लिए कई वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम जिस भी वार्ड में पहुंचे, वहां नगर पालिका का कोई भी सफाईकर्मी काम करते हुए नहीं मिला। वार्डों में कूड़ों के ढेर लगे मिले, जिनको कई दिनों से उठाया नहीं गया था। उन्होंने वार्डों में सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने को लेकर नागरिक भी परेशान हैं। वार्डों में कूड़े के ढेर उठाने के साथ साथ सुबह और शाम के समय सड़कों पर झाडू लगनी चाहिए, जबकि सफाईकर्मियों की ओर से संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी को लिखकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें