शाहपुर। परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
गांव उमरपुर में परिषदीय विद्यालयों की पलड़ी न्याय पंचायत की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान अतहर हसन और बीईओ सुदर्शनलाल ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल ढिंढावली व खोखो में जूनियर हाईस्कूल कमालपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालिका वर्ग में उमरपुर के प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो की छात्रा सादकीन ने 50 मी व 400 मी व 100 मीटर 200 मीटर दौड़ में साबरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में कैफ, 100 मीटर दौड़ में राजा, 200 मीटर दौड़ में विशाल व 400 मीटर दौड़ में अरमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में 400 व 600 मीटर दौड़ में आस मोहम्मद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी ब्लाक स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार , संकुल प्रभारी रजनीश कुमार, राजेश वर्मा, अरशद अली, संदीप मलिक, अमित कुमार, महकार सिंह, योगेश सैनी, ललित कुमार, वाजिद अली आदि मौजूद रहे। संचालन मास्टर इरशाद अली ने किया।