1-खतौली में वार्ड में सफाई व्यवस्था के लेकर निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। उपजिलाधिकारी अजय कुमार अंबष्ट ने नगर के वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान किसी भी वार्ड में कोई सफाईकर्मी काम करते हुए नहीं मिला। सफाई व्यवस्था नहीं होने को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इस संबंध में डीएम को लिखकर भेजा जाएगा।
शुक्रवार की सुबह एसडीएम ने सफाई व्यवस्था को देखने के लिए कई वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम जिस भी वार्ड में पहुंचे, वहां नगर पालिका का कोई भी सफाईकर्मी काम करते हुए नहीं मिला। वार्डों में कूड़ों के ढेर लगे मिले, जिनको कई दिनों से उठाया नहीं गया था। उन्होंने वार्डों में सफाई व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने को लेकर नागरिक भी परेशान हैं। वार्डों में कूड़े के ढेर उठाने के साथ साथ सुबह और शाम के समय सड़कों पर झाडू लगनी चाहिए, जबकि सफाईकर्मियों की ओर से संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी को लिखकर भेजा जाएगा।