देवबंद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइंस विषय की कक्षाएं जल्द शुरू होने की आस जगी है। इस संबंध में पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने लखनऊ में विशेष सचिव सहित शाकंभरी देवी महाविद्यालय के वीसी से वार्ता की है।
राजकीय महाविद्यालय में पिछले लंबे समय से विद्यार्थी साइंस की कक्षाओं का संचालन किए जाने की मांग कर रहे हैं। चुनावी मौसम आया तो यह मांग फिर से उठने लगी। इस बीच भाजपा नेता शशिबाला पुंडीर ने छात्रों से साइंस कक्षाएं शुरू कराए जाने का वायदा किया था। पुंडीर ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस संबंध में उन्होंने शाकंभरी देवी महाविद्यालय के वीसी एचएस सिंह से पुवांरका जाकर मुलाकात की। साथ ही लखनऊ में विशेष सचिव श्रवण कुमार, मेरठ में हायर एजुकेशन के क्षेत्रीय अधिकारी राजीव सिंह से वार्ता की। बताया कि उन्होंने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया है। पुंडीर ने कहा कि छात्र छात्राओं से उन्होंने जो वायदा किया है उसे वह जरूर पूरी करेंगी। संवाद