फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खुल गए स्कूल, शिक्षकों ने विद्यार्थियों का किया स्वागत

Wed, 02 Jul 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगरक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नई मंडी पाठशाला में बच्चों का स्वागत करते हुए ​शिक्षक स्रोत स्व
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी की छुटि्टयों के बाद मंगलवार को परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में रौनक लौटी। सोमवार को हुई बारिश के में स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। शिक्षकों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। समायोजित हुए विद्यालयों में पुराने और नए शिक्षकों ने मिलकर छात्र-छात्राओं को रोली का टीका और फूलमालाएं पहनाकर प्रवेश कराया।
विज्ञापन

नई मंडी पाठशाला में छात्रों का स्वागत उत्सव मनाया गया। विद्यालय को रंगोली, फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। प्रधानाध्यापक डॉ रुचि गर्ग ने बताया कि नगर क्षेत्र के भगत सिंह प्राथमिक विद्यालय को नई मंडी पाठशाला से जोड़ा गया है। शिक्षक संजीव कुमार, मनोज पाहुजा, नीरज, सोनिया ने छात्रों का रोली-चंदन का तिलक लगाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। इसके बाद स्कूल चलो अभियान भी चलाया गया।
कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर की प्रधानाचार्य मीरा शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव के चलते छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही।
विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन आए बच्चों को टाॅफी वितरित की गई। मिड डे मील में हलवा-पूरी दिया।
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गर्बी की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम रही। 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान के जरिए बच्चों और अभिभावकों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

n रंगीन गुब्बारों से सजाया विद्यालय : जानसठ स्थित प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर-2 के प्रभारी अध्यापक सादिक अली ने बताया कि बच्चों के लिए विद्यालय को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया। मौसम के कारण बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। विद्यालय में पंजीकृत 205 विद्यार्थियों में से 24 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि जिले के 134 विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों में समायोजन कर दिया गया था। मंगलवार से समायोजित विद्यालय में शिक्षकों को भेजने के निर्देश दे दिए गए थे।
इसके साथ ही अभिभावकों के साथ बैठक कर समायोजित विद्यालय की जानकारी भी पहले ही दे दी गई थी। शिक्षकों ने मिलकर छात्रों का स्वागत और स्कूल चलो अभियान चलाया।

नगरक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नई मंडी पाठशाला में बच्चों का स्वागत करते हुए शिक्षक स्रोत स्व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें