फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा के दौरान दिया जाए वैकल्पिक मार्ग

Wed, 02 Jul 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उद्योग बंधुओं की बैठक में कारोबारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी। उद्यमियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान उत्पादन प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग जरूरी है। डीएम उमेश मिश्रा ने उद्यमियों को सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फेडरेशन हॉल में आयोजित बैठक में डीएम ने उद्योग लगाने में आ रही समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि वह उद्यमियों से बैठक कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि वह संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करें।
ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अरिहंत लेन का प्रस्ताव पास हो गया है और जल्दी ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उद्यमियों की मांग पर मेरठ रोड पर नाले को ढकने के निर्देश नगर पालिका को दिए गए। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि उद्यमियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

संचालन फेडरेशन के सह-सचिव आशीष गर्ग ने किया। फेडरेशन अध्यक्ष नील कमलपुरी ने डीएम उमेश मिश्रा और उपायुक्त उद्योग जैस्मिन का स्वागत किया। उद्यमी राकेश जैन, अंकित संगल, अंकुर गर्ग, केएल अग्रवाल, अमति गर्ग, रवि नंदन, पवन कुमार, जगमोहन गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें