फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में ऑन लाईन पढाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल, कालेजों में आनलाइन पढाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पब्लिक स्कूलों से लेकर डिग्री कालेजों में इस समय आनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। पब्लिक स्कूलों में जहां प्रतिदिन आनलाईन क्लास चल रही हैं, वहीं डिग्री कालेजों में वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों तक पाठ्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के बड़े पब्लिक स्कूलों में आनलाइन पढ़ाई चल रही है। छात्र-छात्राओं को घर बैठे ही कई कई घंटे का काम प्रतिदिन दिया जा रहा है। टीचर्स आनलाइन क्लास ले रही हैं। एसडी पब्लिक स्कूल, शारदेन, एमजी पब्लिक, जीसी पब्लिक स्कूल सहित सभी में आनलाइन पढ़ाई चल रही है। इस बार डिग्री कालेजों ने भी नई व्यवस्था को अपनाया है। कोरोना में लॉकडाउन के चलते टीचर्स ई-लेक्चर दे रहे हैं। पाठ्य सामग्री को कालेज की वेबसाइट पर डाला जा रहा है। छोटूराम कालेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने बताया कि उनके कॉलेज के छात्र इसका लाभ उठा रहे हैं। शिक्षक प्रतिदिन अध्ययन सामग्री डाल रहे हैं। जैन डिग्री कालेज की प्राचार्या डॉ सीमा जैन का कहना है कि छात्राओं को वेबसाइट के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। डीएवी और एसडी कालेज में भी यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें