फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फुहारों के बीच सावन की शुरूआत, शिवालयों में गूंजे जयकारे,

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को रिमझिम फुहारों के साथ सावन की शुरूआत हुई। सावन के पहले दिन शिवचौक समेत शहर के शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए जलाभिषेक किया इसके साथ ही मंदिरों में शिवमहापुराण कथा और कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्तों ने शिवमहिमा का आनंद के साथ श्रवण किया।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित कीर्तन भवन मंदिर के पुजारी राघवेंद्र रतूडी ने बताया कि सावन का महीना शिव भक्तों के लिए खास होता है। पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से लेकर सायंकाल तक पूजा अर्चना चलती रही। महिला मंडली ने कीर्तन भजन कर शिव आराधना की।
गांधीनगर स्थित श्रीश्यामाश्याम मंदिर के महंत पंडित हंसराज भारद्वाज ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के साथ सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस महीने में दांपत्य जीवन खुशहाल दांपत्य जीवन की मनोकामना के साथ श्रद्धालु जलाभिषेक और रूद्राभिषेक करते हैं। सावन के सोमवार को व्रत रखने और अभिषेक करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें