ककरौली। गांव बेहड़ा सादात में जौली मार्ग पर स्थित हरि ओम श्री सिद्ध पीठ शिव मंदिर में शुक्रवार दोपहर तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। मंदिर के पुजारी धर्मानंद गिरी महाराज ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मंदिर परिसर में बनी संतों की कुटिया पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे कुटिया में रखा बैटरा, म्यूजिक सिस्टम, स्पीकर, सोलर पैनल तथा अन्य विद्युत उपकरण जल गए। मंदिर परिसर में बने सरकारी नल की चौकी भी टूट गई। गनीमत रही की बिजली गिरने के समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। परंतु मंदिर समिति को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।