फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर शहीदों का नमन

विज्ञापन
सत्याग्रह आश्रम में गांधी जी को श्रद्धांजलि देते मास्टर विजय सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बलिदान दिवस पर शहीदों का नमन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिले के सभी कार्यालय में मौन धारण किया गया। सुबह ग्यारह बजे कलक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम सेल्वा कुमार जे समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम के अलावा एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसडीएम अजय अम्बष्ट आदि मौजूद रहे। उधर, विकास भवन में एआरओ कोऑपरेटिव योगेंद्र पाल सिह, सीडीओ आलोक यादव सहित अधिकारी और कर्मचारियों ने भी मौन धारण किया। तहसील सदर में भी एसडीएम दीपक कुमार और कर्मचारियों ने बापू का भावपूर्ण स्मरण किया तथा मौन धारण कर शहीदों का नमन किया। उधर, श्रीराम कॉलेज के सभागार में भी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संकल्प कुलश्रेष्ठ, डॉ आदित्य गौतम, डॉ प्रेरणा मित्तल, डॉ विनीत शर्मा, डा पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें