संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में चल रही श्री हनुमत जयंती महोत्सव के चौथे दिन संतों और भक्तों ने नगरी की 12 किमी की पैदल परिक्रमा की। हाथरस से आई संकीर्तन मंडली ने भजनों का गुणगान किया।
श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के तत्वावधान में शनिवार सुबह सात बजे हनुमत धाम से परिक्रमा रथ-पद यात्रा का शुभारंभ श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज व हनुमत धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज ने पूजन के साथ किया। रथ यात्रा गांव बिहारगढ़, इलाहाबास, बहुपुरा, शुक्रतारी, फिरोजपुर से गंगा घाट होती हुई वापस हनुमत धाम में पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का फूलमालाओं से स्वागत किया।
हाथरस से आई संकीर्तन मंडली ने भजनों का गुणगान किया। कार्यक्रम में प्रबंधक स्वामी आनन्द स्वरूपानन्द सरस्वती, स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती, भीम सैन गोयल, कंवर सैन गोयल, जीके अग्रवाल, जितेंद्र वर्मा, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।