फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा, राजनीति क्षेत्र में सक्रिय हो सैनी समाज, अलंकरण समारोह में वक्ताओं ने किया आह्वान

Mon, 02 Jan 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सैनी समाज के कार्यक्रम में सम्मानित हुए मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाह ने कहा कि शिक्षा और राजनीति में जागरूकता के बिना कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए सैनी समाज शिक्षा और राजनीति क्षेत्र में जागरूक होने के साथ ही सक्रिय हो।
विज्ञापन


रविवार को नदी रोड स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित महाराज सैनी जयंती एवं अलंकरण समारोह में कुशवाह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यादवों से अधिक संख्या होने के बावजूद समाज राजनीति में पिछड़ा हुआ है। इसलिए समाज के लोगों को एकजुट होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शास्त्री ने कहा कि समाज के लोग इतिहास की बात तो कर रहे हैं। लेकिन उन्हें वर्तमान के बारे में भी सोचना चाहिए। हमें यह देखना है कि हमारे समाज का भला कहां हो सकता है। 

समारोह में धाविका अर्पिता सैनी के अलावा शिक्षा क्षेत्र के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ महावीर सिंह ने यज्ञ के साथ किया। उद्घाटन अनूप सैनी ने किया। अध्यक्षता ताराचंद शास्त्री एवं संचालन शीशपाल सैनी और एमआर सैनी ने किया। इस अवसर पर सुभाषचंद सैनी, सतेंद्र सैनी,  जिला पंचायत सदस्य विक्रम सैनी, जयपाल सिंह सैनी, राजेश सैनी, मनोचा खंडेलवाल, डॉ सुषमा सैनी, सूबेदार राजेंद्र सैनी, देवेंद्र सैनी,  विनोद सैनी, सोमनाथ सैनी, श्याम सिंह सैनी,  प्रवीण सैनी, सुक्रमपाल सैनी, मांगेराम सैनी, हरीश कुमार, राजबल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


सांसद राजकुमार सैनी को रास्ते में ही रोका
मुजफ्फरनगर। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी के विरोध को लेकर जिला प्रशासन में सुबह से ही हड़कंप मचा रहा। एलआईयू की टीम सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर डटी रही। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति ने राजकुमार सैनी को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार की फजीहत से बचने के लिए सांसद को रास्ते में ही रोक दिया।       

वीडियो के माध्यम से किया संबोधित      
मुजफ्फरनगर। सांसद राजकुमार सैनी ने वीडियो के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि राज्यसभा समाप्त होनी चाहिए। दो बच्चों का कानून लाया जाए। सौ प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए। जिसकी जितनी संख्या, उस बिरादरी को उतना ही आरक्षण मिले। सत्ता में जो जाति आ जाती है, वह दूसरी जातियों का हक खा जाती है। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फूले और डॉ भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें