फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, किसानों को मिलना चाहिए हक

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर बाईपास पर आयोजित कार्यक्रम में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एवं अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों को एक साल का समय होने वाला है। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। सरकार का रवैया उदासीन है।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष ने सोमवार को बाईपास पर रघुवंशी कंस्ट्रक्शन के हॉट मिक्स प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसान अपना हक लेकर रहेंगे। सरकार को चाहिए वह जिद छोड़कर किसानों की समस्या को गंभीरता से सुनें और समाधान का प्रयास करें। सरकार ने आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों की सुध नहीं ली है। किसानों को एक बार भी श्रद्धांजलि तक नहीं दी गई, इससे सरकार के निराशाजनक रवैये की जानकारी मिलती है।
लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान ने कहा कि सरकार की साजिशें नाकाम कर दी जाएगी। किसानों का आंदोलन सफल होगा। किसान मोर्चा की रणनीति के हिसाब से किसान तैयार है। 27 नवंबर को अगर दिल्ली कूच करना पड़ा तो किसान पीछे नहीं हटेंगे। कुलदीप रघुवंशी, नवीन कुमार, जितेंद्र बालियान, धीरज राठी, विवेक पाठक और अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें