फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, पीएम और सीएम बाहरी, इन्हें यूपी से जाना होगा

विज्ञापन
रविवार को मुजफ्फनगर के जीआईसी मैदान में आयोजित महापंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय प् - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बोले भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, पीएम और सीएम बाहरी, इन्हें यूपी से जाना होगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य एवं भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाहरी हैं, इन्हें यूपी से जाना ही होगा। सरकार को वोट की चोट देनी होगी। उन्होंने किसानों को जब तक फसलों के दाम नहीं वोट नहीं का नारा दिया। पहली जनवरी से किसान अपनी फसलें दोगुने दाम पर बेचेेंगे।
महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ना किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल का भाव, एमएसपी पर गारंटी का कानून और तीन कृषि कानून वापस चाहिए। सरकार ने 2022 में फसलों के दाम और किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कही थी, तीन महीने का समय शेष है। किसान फसलें दोगुने दाम पर ही बेचेगा। संयुक्त किसान मोर्चा देश को बचाने का मिशन शुरू करेगा। आंदोलन में 650 किसान शहीद हुए, लेकिन पीएम ने मौन तक धारण नहीं किया। किसानों को देश की संपत्ति और संस्थाओं को बेचने वालों की पहचान करनी होगी। आंदोलन 14 करोड़ बेरोजगारों युवाओं के कंधों पर है। रेल, हवाई जहाज, हवाई अड्डे, बिजली, सड़क, एलआईसी, एफसीआई, जल, बंदरगाह को बेचा जा रहा है। सरकार की नीति भारत बिकाऊ है की है। उन्होंने एलान किया कि कृषि कानून वापस होने तक मुजफ्फरनगर की जमीन पर पैर नहीं रखेेंगे।
विज्ञापन

शिक्षकों के बराबर हो पुलिसकर्मियों की सैलरी
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पुलिसकर्मियों की सैलरी भी प्राइमरी के शिक्षक की बराबर होनी चाहिए। कर्मचारियों को पेंशन मिलनी चाहिए।
टिकैत ने मोदी, शाह और योगी पर साधा निशाना
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने महापंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। टिकैत ने कहा कि मोदी उत्तराखंड से जीत कर पीएम बन जाएं, ऐतराज नहीं। गुजरात में गुंडागर्दी के दम पर जीतकर प्रधानमंत्री बनें, कोई एतराज नहीं, लेकिन इन्हें यूपी से जाना होगा। उन्होंने भाजपा नेताओं पर दंगा कराने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि देश में शांति के लिए सभी को मिलजुलकर चलने की जरूरत है।
हरियाणा-पंजाब की तरह यूपी को जागना होगा: चढूनी
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हरियाणा और पंजाब की तरह यूपी के किसानों को जागना होगा। सूबे में आठ करोड़ किसान हैं, जबकि भाजपा ने सिर्फ साढ़े तीन करोड़ वोटों से सरकार बनाई है। किसानों से कहा कि वह पंचायती उम्मीदवार उतारें। राजनीतिक दलों से राज छीन लें। देश को अंग्रेजों ने नहीं, बल्कि नेताओं ने लूटा है। देश में पांच जगह चुनाव, इसमें किसानों को ताकत दिखानी होगी। किसानों से आह्वान किया कि वह जाग जाएं।
विज्ञापन

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे किसान : योगेंद्र यादव
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान भाजपा सरकार को उखाड़ने का कार्य करेंगे। कर्ज माफी, फसलों के दाम, फसलों की खरीद, फसल बीमा योजना के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। भाजपा को हराने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ताकत झोंक देगा। सीएम योगी आदित्यनाथ पर उन्होंने तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने दाने-दाने की खरीद की बात कही थी, लेकिन किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें