मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर व्यापारियों के समर्थन में सामाजिक संगठन भी आगे आने लगे हैं। हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Sachin Sirohi ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ अन्याय हो रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। इस मामले को लेकर उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
सचिन सिरोही ने घोषणा की कि वह व्यापारियों के समर्थन में मेरठ से दिल्ली स्थित गृह मंत्री के आवास तक पैदल जाएंगे और वहां पहुंचकर व्यापारियों के पक्ष में न्याय की गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।