फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांच-पांच हजार रुपये के दो इनामी गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 05:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी फराकत और गांव उमरपुर निवासी पप्पन के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किए थे। पुलिस ने फराकत को मंदवाड़ा मार्ग पर भट्टे के पास से पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर एक चाकू बरामद हुआ। दूसरे इनामी बदमाश पप्पन को सुल्तानपुर गांव के लिंक मार्ग से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान कर दिया। उधर, फुगाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में अभियुक्त संजीव को उसके घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें