फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सचिन के बलिदान के बाद गांव में छाया मातम, बदमाशों के साथ चार घंटे चली थी मुठभेड़

Tue, 26 Dec 2023 11:24 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : सिपाही सचिन राठी के बलिदान होने की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। परिजन बेटे का शव लाने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी सिपाही सचिन राठी कन्नौज के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में बलिदान हो गए। वहीं, सचिन राठी के बलिदान होने की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। परिजन बेटे का शव लाने के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


बुढ़ाना के गांव शाहडब्बर निवासी सचिन राठी 2019 में पुलिस में भर्ती हुआ था। पहली तैनाती कन्नाैज के सोरिख थाने में हुई थी। बाद में उसे विष्णुगढ़ थाने भेजा गया था। वह अपने साथियों के साथ थाना विष्णुगढ़ थाने के गांव धरनी धीरपुर नगरिया में हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुन्ना लाल यादव को पकड़ने गया था। चार घंटे चली मुठभेड़ में सचिन शहीद हो गया।



यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बताया गया कि सचिन की फरवरी में महिला सिपाही के साथ शादी होनी थी। शाम को पार्थिव शरीर घर लाया जाएगा। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग व गणमान्य लोग विष्णुगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। सचिन राठी के बलिदान से गांव में शोक है।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें