फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में खेलेंगे सचिन बालियान
विज्ञापन

शाहपुर। गांव सोरम के पहलवान सचिन बालियान ने अलीगढ़ में हुई प्रदेश स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिला कुश्ती संघ के सचिव निर्दोष बालियान ने बताया कि अलीगढ़ में नौ सितंबर से हुई तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-23 वर्ग में सचिन बालियान ने 77 किग्रा वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

इसके चलते अब पहलवान का चयन नेशनल सीनियर कुश्ती के लिए किया गया है, जो 19 सितंबर से 22 सितंबर तक अमेठी में होगी। उन्होंने बताया कि सचिन के अलावा, गांव गढ़ी बहादुरपुर के पहलवान शांतनु बालियान ने भी इस प्रतियोगिता के 86 किग्रा भार वर्ग की फ्री-स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। निर्दोष बालियान ने बताया कि जिला कुश्ती संघ द्वारा जनपद की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अब हर माह जिला स्तर के अंडर-12 व अंडर-15 आयु वर्ग के पहलवानों की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें