फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर नियमों की अनदेखी

विज्ञापन
नगर की दालमंडी में सोशल डिस्टेन्स वेपरवाह लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैंकों के बाहर नियमों की अनदेखी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र और प्रदेश सरकार ने सभी योजनाओं का पैसा सीधे बैंकों में डाल दिया है। इनमें जनधन योजना में महिलाओं के खातों में 500-500 रुपये डाला गया है। श्रम विभाग ने श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार डाला है। उज्ज्वला योनजा का 750 रुपये प्रति सिलिंडर के हिसाब से डाला गया है। जिले में इनमें पात्रों की संख्या काफी अधिक है। जनधन के खाते महिलाओं के तीन लाख के लगभग हैं। उज्ज्वला योजना में एक लाख 99 हजार खाते हैं। श्रमिकों के 50 हजार खातों में पैसा गया है। इसके अलावा किसान सम्मान निधि का पैसा किसानों के खातो में गया है। इनकी संख्या भी लगभग दो लाख है। सबके खातों में एक साथ पैसा आ जाने और लॉकडाउन में घर के खर्च की तंगी को देखते हुए लोगों में पैसा निकालने को लेकर आपाधापी है। यही कारण है कि बैंकों में पैसा निकालने को लेकर लंबी कतार लग रही है। बृहस्पतिवार को गांधी कालोनी, अंसारी रोड, सिविल लाइन, कोर्ट रोड आदि बैंकों में लंबी कतार रही और पुलिस को व्यवस्था को संभालना पड़ा।
विज्ञापन

चप्पल रख दूर बैठ गईं महिलाएं
मुजफ्फरनगर। अंसारी रोड के बैंक ऑफ बड़ौदा पर सुबह आठ बजे ही लाइन लग गई। महिलाओं ने लाइन में अपनी चप्पल रखी और दूर बैठ र्गइं। बैंक खुलने पर वो लाइन में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें