फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में हंगामा

Sat, 13 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आए कुछ खिलाड़ियों ने भोजन को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि खाना खाने से पेट में दर्द हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच की।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 13 मंडलों से करीब 300 खिलाड़ी आए हुए हैं। शनिवार सुबह कुछ खिलाड़ियों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि भोजन गुणवत्ता के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। इस भोजन से उनके पेट में दर्द होने लगा है।

जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सतीश कुमार ने भी सही खाना नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए खिलाड़ियों के साथ डीएम आवास पर जाकर शिकायत की। जिस पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों, कोच और जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार से जानकारी ली।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के अधिकारियों को बुलवा कर खाने के नमूने भी लिए गए। इस दौरान 11 मंडलों के टीम मैनेजरों ने लिखित में दिया कि उन्हें खाना सही मिला है। जिला क्रीड़ा अधिकारी का कहना है कि साजिश के तहत यह सब हंगामा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें