फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में दोस्त बने हत्यारे

Sat, 13 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहबुद्दीनपुर रोड से मोनू हत्याकांड में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। जबकि एक आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक की हत्या की थी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुरी निवासी मोनू (28) की शाहबुद्दीपुर रोड के पास नई आबादी के रास्ते पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। छानबीन में जुटी पुलिस को परिजनों ने बताया कि मोनू की मुहल्ले के सन्नी और विपिन से दोस्ती थी। वह अक्सर घर पर आते थे। शुक्रवार शाम को दोनों मोनू को घर बुलाकर ले गए थे।

परिजनों ने दोनों पर हत्या का शक जताया था। देर रात पुलिस ने सन्नी को पकड़कर पूछताछ की, तो मर्डर का खुलासा हो गया। शनिवार सुबह को मोनू के परिजनों ने सन्नी और विपिन समेत एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सन्नी, विपिन का मोनू से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते घर से बुलाकर मोनू की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को सन्नी और पड़ोसी प्रमोद के बीच झगड़ा हो गया था। इस मामले में सन्नी का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया था। इसमें वह न्यायालय से छूट गया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें