फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से 66 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एटीएम से रुपये निकालने गई एक महिला को झांसा देकर उसका कार्ड बदलकर खाते से 66 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैन डिग्री कॉलेज में सेविका के पद पर कार्यरत प्रवेश कुमारी ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 18 अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे वह कॉलेज के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से अपने केनरा बैंक खाते से दो हजार रुपये निकालने गई थीं।
विज्ञापन

इस दौरान एटीएम में मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 66 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

बताया कि उसे मामले की जानकारी तीन दिन बाद 21 अक्तूबर को उस समय हुई जब वह बैंक में पासबुक की एंट्री कराने पहुंची। सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें