फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाई बोला...रोहित के साथ शादी नहीं करना चाहती थी प्रगति

विज्ञापन
गांव भलवा में घटनास्थल का मौका मुआयना करते एसएसपी। स्रोतः संवाद
विज्ञापन
जानसठ। भलवा गांव की प्रगति के भाई प्रदीप ने देर रात कोतवाली में तहरीर दी है। उसका कहना है कि बहन की शादी की शॉपिंग करने के लिए परिवार खतौली गया हुआ था। रोहित उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन प्रगति ने इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

घटनाक्रम को लेकर दोनों परिवार आरोप लगा रहे हैं। थाने में दी तहरीर में लिखा गया है कि परिवार ने गुरुग्राम से करीब तीन माह पहले ही उसे बुला लिया था। बृहस्पतिवार को वह अपनी मां के साथ खतौली में शॉपिंग करने के लिए चला गया। पिता खेत में गए हुए थे और छोटा भाई गांव में क्रिकेट खेलने चला गया।
घर पर प्रगति के अलावा दूसरी बहन स्वाति और पत्नी रितु ही मौजूद थी। स्वाति ने कॉल कर घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद वह घर पर पहुंचा। बहन ने बताया कि दरवाजा खोलने के बाद भी रोहित ने खुद को चाकू मारे थे।
विज्ञापन

स्वीकार किया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन अब प्रगति ने आठ फरवरी को होने वाली शादी के लिए सहमति जता दी थी। वह परिवार के फैसले से खुश थी लेकिन रोहित उस पर जबरन दबाव बना रहा था।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों परिवारों के बयानों को दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

गांव भलवा में घटनास्थल का मौका मुआयना करते एसएसपी। स्रोतः संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें