उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने एक बड़ी डकैती को अंजाम दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में बदमाश बुर्का पहनकर अपने चार साथियों के साथ घुसा और बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए।
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के शाबुद्दीनपुर रोड पर नूर ज्वेलर्स के यहा परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर लूट लिय गए। एसएसपी ने पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नूर ज्वेलर्स के मालिक फखरुल हसन अपनी दुकान पर बैठे थे तभी बुर्का पहन कर एक बदमाश जेवरात खरीदने पहुंचा। इसी बीच उसके चार साथी घर में घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बना लिया और 20 तोला सोना और चांदी का जेवर लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश तीन मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।