फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के माध्यम से दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
खतौली के कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रतियोगिता के माध्यम से दी सड़क सुरक्षा की जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। यातायात माह के तहत सोमवार को कस्बे के कुंद-कुंद जैन डिग्री कॉलेज और गंगधाड़ी स्थित विद्योत्तमा कन्या डिग्री कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
क्षेत्र के गांव गंगधाड़ी स्थित विद्योत्तमा कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर के माध्यम से छात्राओं हंसिका, रूचिका, आंचल, प्रिंसी, नेहा, भारती, नबिया, अक्षिता, दिव्या, रिया, आयशा, प्रियांशी, शिफा, दिव्यांशी, प्राची और शिवानी ने लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। छात्रा शिफा प्रथम, दिव्यांशी व भारती द्वितीय और प्रिंसी तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या डॉ कविता शर्मा और वाणिज्य विभाग की प्रवक्ता पारूल कश्यप व शिवांगी शर्मा ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद व एक्टिविटी क्लब द्वारा यातायात माह के तहत पोस्टर व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता प्रतियोगिता में पुनीत ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और रूचि सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में मनीषा ने प्रथम, खुशहाली ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अलीशा ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय व अविनाश त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ के साथ ही डॉ अर्चना, डॉ मनीष जैन, डॉ ऋचा, डॉ अल्पना, स्तुति नागर, डॉ संजीव कुमार, डॉ कमल किशोर सरीन, जितेंद्र सिंह, डॉ रीना मित्तल, डॉ सपना जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें