फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान के लिए डीसीओ ऑफिस घेरेंगे रालोद कार्यकर्ता

विज्ञापन
रालोद कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद की मासिक बैठक में सामाजिक न्याय-यात्रा व पांच अगस्त को जिला गन्ना कार्यालय पर होने वाले धरने के संबंध में चर्चा की गई। बूथ कमेटी गठन पर चर्चा के साथ ही रालोद में शामिल नव आगंतुकों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि रालोद एक सामाजिक न्याय-यात्रा की शुरुआत करेगा, जो सहारनपुर से चलकर आगरा तक जाएगी। मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना व पीड़ितों की आवाज प्रमुखता से उठाना है। पांच अगस्त को गन्ना भुगतान और गन्ना मूल्य बढ़ाने के संबंध में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में युवाओं की सक्रियता को बढ़ाया जाएगा और अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।
बैठक में पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी, रमा नागर, ब्रह्म सिंह बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, तरसपाल मलिक, ब्लाक प्रमुख बुढ़ाना विनोद मलिक, सोमपाल बालियान, अनुज प्रमुख, पराग चौधरी, धर्मेंद्र तोमर, अंकित सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें