फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर जुलूस निकाला

विज्ञापन
बुढ़ाना में रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कोतवाली में हंगामा व प्रदर्शन कर धरना दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। ग्राम पंचायत सचिव और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
भैसाना गांव की अनुसूचित जाति की महिला ग्राम प्रधान के पति जगवीर सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव, उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज अनुसूचित जाति के ग्रामीणों व रालोद नेताओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक के नेतृत्व में शनिवार को हंगामा करते हुए सड़क पर जुलूस निकाला। कोतवाली पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नही होगी वे यहां से नही जाएंगे। पूर्व मंत्री योगराज सिंह व रालोद युवा के महासचिव बालकिशोर त्यागी सहित पूर्व ब्लॉक प्रमुख के साथ इंस्पेक्टर की घंटों वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट व पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्रामीण शांत हुए। मौके पर जिला पंचायत सदस्य के पति गज्जू पठान, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, बालकिशोर त्यागी, सुरेंद्र, सत्यपाल सहरावत, आदेश त्यागी, जुबैर, सईद लोई व अब्दुल जब्बार आदि वार्ता में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें