फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में हिंसा के विरोध में रालोद का कैंडल मार्च

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर कैडिल मार्च निकालते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की घटना के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। शिवचौक पर धरना देकर जाम भी लगाया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की हिंसा के विरोध में रालोद कार्यकर्ता देर शाम टाउन हाल में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। यहां से रालोद कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। शिवचौक तक निकाले गए कैंडल मार्च में मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। तुलसी पार्क में मोमबत्ती भी जलाई गई। शिवचौक पर आधा घंटे तक कार्यकर्ताओं ने जाम भी लगाया।
विज्ञापन

मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष रणधावा मलिक, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम शर्मा, सुधीर भारतीय, विदित मलिक, रंजनवीर सिंह, आदेश तोमर, विकास कादियान, शक्ति मलिक, हर्ष राठी, डॉ मोनिका सिंह, धर्मेंद्र राठी, उदयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें