फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ 28 को प्रदर्शन

विज्ञापन
बुढ़ाना में रालोद की पंचायत में प्रदर्शन की रणनीति बनाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रालोद का प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ 28 को प्रदर्शन
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। रालोद पदाधिकारियों और ग्रामीणों की पंचायत में 28 अगस्त को तहसील मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीण अपने-अपने वाहनों व ट्रैक्टर-ट्रॉली से तहसील मुख्यालय पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ रालोद 28 अगस्त को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। इस दिन को रालोद नेता किसान क्रांति दिवस के रूप में मनाएंगे। अपनी नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सोपेंगे। पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली है। नए कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने के लिए लाए गए है।
बुधवार को कस्बे के एक इंटर कॉलेज में बुधवार को रालोद कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में 28 अगस्त को तहसील मुख्यालय पर आयोजित रालोद के प्रदर्शन में अधिक से अधिक भाग लेने की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नौ महीने से धरने पर बैठे हैं। सरकार को किसानों की आवाज सुनाई देती। प्रदेश महासचिव बालकिशोर त्यागी ने कहा कि किसान की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में अपने गन्ने का दाम लेने के लिए भी धरने प्रदर्शन करने पड़ते हैं। किसानों को अपनी फसलों को वाजिब दाम नहीं मिलता। ग्राम गोयला निवासी प्रवीण बालियान ने कहा कि झूठे दावे करने वाली भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए। किसान को अपने गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिला। 14 दिन में गन्ने का भुगतान करवाने का दावा करने वाली सरकार सत्ता में आने पर अपना वादा भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देश की जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि महंगाई ने गरीबों व किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों को डीजल, पेट्रोल व कृषि उपकरणों में छूट मिलनी चाहिए। किसान को बिजली फ्री मिलनी चाहिए। इस मौके पर रामनिवास सहरावत, चौ. जगपाल सिंह, सुरेंद्र सहरावत, चौ. थामसिंह, मुकेश मलिक, अमित मलिक, जिला पंचायत सदस्य गज्जू पठान, हाजी जमशेद, आदेश त्यागी, अशोक पांचाल व संयम पवांर आदि ने विचार वक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामछैल राठी और संचालन बालकिशोर त्यागी ने किया।

बुढ़ाना में रालोद की पंचायत में मौजूद ग्रामीण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें