फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे रालोद नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे रालोद नेता
विज्ञापन

खतौली। हाईवे पर हुए सड़क हादसे में रालोद नेता अभिषेक चौधरी बाल-बाल बचे। मुजफ्फरनगर निवासी रालोद नेता अभिषेक चौधरी रविवार की सुबह अपने रिश्तेदार के यहां दिल्ली जा रहे थे। हाईवे पर जब वह नावला कोठी के समीप पहुंचे तो सड़क पर पड़ी बजरी को देखकर उन्होंने अपनी कार के ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगाने पर कार बजरी पर फिसल गई और डिवाइडर से जा टकरा कर कार पलट गई। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रालोद नेता को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। रालोद नेता को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगाई स्वास्थ्य विभाग की टीम
खतौली। भारतीय रेलवे द्वारा जनता कर्फ्यू के दौरान सभी पैसेंजर ट्रेनों को को रद्द कर दिया था, लेकिन लंबे रूट से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें ही यहां पहुंची। ऐसी स्थिति में खतौली स्टेशन पर उतरने वाले यात्री की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम लगाई। रेल से आने वाले यात्री को यदि फीवर या अन्य परेशानी हो जो कोरोना वायरस की आशंका भी पैदा करती हो, प्रशासन को सूचना देकर उपचार शुरू कराया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि फीवर मापने वाली स्कैनिंग मशीन को लेकर रेलवे स्टेशन पर एक टीम लगाई गई है। वह टीम यात्रियों की जांच करेगी। हालांकि जिन यात्रियों की जांच की गई, सभी स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें